Summer Snacks: वीकेंड आने वाला है ऐसे में आपने भी अपना वीकेंड एंजॉय करने की तैयारी कर ली होगी। ज्यादातर लोग शनिवार और रविवार का समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं।
अगर आपने भी अपने घर पर ही सहेलियों को समय व्यतीत करने के लिए घर पर बुलाया है तो उन्हें अपने हाथ से ही कुछ खास बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स और ड्रिंक्स बनाने के आइडिया देने जा रहे हैं, जिसको आप पहले से तैयार करके रख सकते हैं। इन चीजों को बनकर फ्रिज में रख दें और अपनी सहेलियों के साथ गप्पे लड़ाएं।
विज्ञापन
2 of 7
दही सैंडविच
- फोटो : instagram
दही सैंडविच
यदि कुछ हल्का बनाने का सोच रही हैं तो दही सैंडविच तैयार करें। ब्रेड में ठंडी दही, पुदीना-धनिया की चटनी और कटी हुई सब्जियां भरकर बनाएं ये हेल्दी सैंडविच। इसे खाकर न सिर्फ आपकी सहेलियों का पेटभर जाएगा बल्कि साथ ही में इससे ठंडक भी मिलेगी। ये जरूरी नहीं हैं कि आप इसे ग्रिल करें या सेके। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
फ्रूट चाट
- फोटो : Freepik.com
फ्रूट चाट
इस मौसम में ऐसे फल आते हैं जो शरीर को गर्मी से राहत पहुंचाते हैं। ऐसे में आप मौसमी फलों जैसे कि तरबूज, खरबूज़ा, सेब, अनार को काटकर उसमें नींबू, काला नमक और भुना जीरा डालें। ये फ्रूट सलाद खाने हल्का, हेल्दी और रिफ्रेशिंग रहेगा।
4 of 7
दही पापड़ी चाट
- फोटो : instagram
दही पापड़ी चाट
इसे लिए आपको पापड़ी बाजार में मिल जाएगी। रेडीमेड पापड़ी में ठंडी दही, उबले आलू, चटनी और मसाले डालकर पापड़ी चाट तैयार करें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इस चाट में ऊपर से नमकीन और सेव डालें। इससे पापड़ी चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
कोल्ड पास्ता सलाद
- फोटो : Adobe stock
कोल्ड पास्ता सलाद
कोल्ड पास्ता सलाद गर्मी के मौसम में खाने में मजेदार लगता है। इसे तैयार करने के लिए आपको केवल पास्ता उबालना है और फिर उसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालनी हैं। जैसे की कॉर्न, ब्रोकली, शिमला मिर्च, खीरा, और टमाटर आदि। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें नमक, ऑरिगेनो, और चिली फ्लैक्स डालकर मिक्स करें।
विज्ञापन
6 of 7
आम पना शॉट्स
- फोटो : Adobe stock
आम पना शॉट्स
गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा पीना बेहद जरूरी है, जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहे। इसके लिए आम पना से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। इसे बनाने के लिए आम पना को छोटे शॉट ग्लास में परोसें, मिंट लीफ से गार्निश करें। ये ड्रिंक गर्मी को मात देने वाला है।
बेल का शरबत भी आपको लू और गर्मी से बचाने का काम करेगा। इसके लिए बेल के शरबत को पहले से तैयार करके फ्रिज में रख लें। ये बेल का शरबत शरीर को डिटॉक्स भी करता है और गर्मी से राहत भी पहुंचता है।