फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली स्पेशल 2018: इस त्योहार अपनों को परोसे ये स्पेशल डिश, जान लें रेसिपी

Tue, 20 Feb 2018 11:47 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
holi gujiya
कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार दस्तक देने वाला है। ऐसे में घर की महिलाओं का तैयारी में जुटना लाजमी है। रंगों का यह त्योहार एक खास चीज के बिना अधूरा सा माना जाता है, और वो चीज है गुझिया। गुझिया कई तरह की होती है, जैसे- मावा गुझिया, सेब गुझिया, केसर गुझिया, अंजीर गुझिया, काजू गुझिया, पिस्ता गुझिया, बादाम गुझिया आदि। इस होली अपने परिवार को अपना प्यार मावा गुझिया की मिठास के साथ परोसिए यकिन मानिए आपके सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये टेस्टी गुझिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
holi gujiya
गुझिया में भरने के लिए चाहिए-
मावा - 400 ग्राम
सूजी - 100 ग्राम
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 400 ग्राम
काजू - 100 ग्राम
किशमिश - 50 ग्राम
छोटी इलाइची - 7-8
सूखा नारियल - 100 ग्राम

 
विज्ञापन

3 of 7
holi gujiya
गुझिया के लिए कसार-
सबसे पहले कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक भून लें।अब कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लें। अब चीनी को पीसकर सूखे मेवे काटकर तैयार कर लीजिए। अब मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिए। गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है।

 

4 of 7
gujiya
गुझिया का आटा तैयार करने के लिए
मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूंथने में डालने के लिए
घी - गुझिया तलने के लिए

 
विज्ञापन

5 of 7
gujiya
यूं बनाएं गुझिया की लोइयां-
मैदे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लें। घी पिघला कर आटे में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस आटे में दूध डालकर पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।

आधे घंटे बाद आटे को निकालिए और मसल-मसल कर मुलायम कर लीजिए। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और इन लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब एक लोई निकालिए और 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह बेल लीजिए। बेली हुई पूरी को थाली में रखते जाइए।  जब 10-12 पूरियां बेल लें तो उनमें कसार भरकर मनचाहा आकार दे लें।

 
विज्ञापन

6 of 7
gujiya
ऐसे भरे गुझिया को-
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गुझिया कतरनी से काट लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गोंठ लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। किनारों से पानी लगाकर बंद करके दबा दें।

उपरोक्त तीनों तरीकों से गुझिया बनाई जा सकती है। जो तरीका आसान लगे उसे आप अपना सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gujiya
ऐसे तला जाएगा गुझिया को-
अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लीजिए। जब घी अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें 7-8 गुझिया डाल दें और धीमी या मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक पलट-पलट कर तलते रहें। जब हल्की भूरी हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर एक बड़े चौड़े बर्तन में रखते जाएं। सारी गुझिया इसी तरह तल कर तैयार कर लें। गरमा-गरमा गुझिया परोसिए और खाइए। बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद हवाबंद डिब्बे में भरकर रख दें। जब दिल करे निकाल कर खा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें