Dahi Vada
- फोटो : Adobe stock
अगली बार परफेक्ट सॉफ्ट दही बड़े बनाने के टिप्स
दाल अच्छी तरह फेंटें
उड़द दाल पीसने के बाद कम से कम 8–10 मिनट तक फेंटें। जब बैटर हल्का और फूला हुआ लगे, तभी तलें।
बैटर टेस्ट करें
थोड़ा बैटर पानी में डालें। अगर ऊपर तैरता है, तो समझिए हवा भर चुकी है।
सही तेल का तापमान
तेल मध्यम गरम होना चाहिए। बहुत गरम तेल बड़े को बाहर से सख्त और अंदर से कच्चा बना सकता है।
तलते ही पानी में डालें
गरम-गरम बड़े तुरंत गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए डालें।
दही बड़े पर भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च, इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।