फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujiya Recipe: इस विधि से झटपट तैयार करें गुजिया, हलवाई जैसा आएगा स्वाद

Fri, 14 Mar 2025 07:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको आसान विधि से गुजिया बनाने की विधि हम बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने मेहमानों को अपने हाथ से बनी गुजिया खिला पाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
गुजिया - फोटो : Adobe stock
Holi 2025: होली का त्योहार आते ही खाने के शौकीन लोग काफी खुश हो जाते हैं, क्योंकि होली रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी त्योहार है। इस त्योहार पर हर घर में अलग-अलग तरह के पकवान बनते हैं। इन पकवानों में सबसे खास है गुजिया। होली का त्योहार हो, और घर में गुजिया न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

गुजिया बनाने में काफी समय लगता है, इसलिए वर्किंग महिलाओं के लिए ये काफी मुश्किल होता है। इसी के चलते हम आपको गुजिया की एक ऐसी विधि बताएंगे, जिसको अपनाने के बाद आप झटपट गुजिया तैयार कर सकती हैं। इस विधि से गुजिया बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 7
गुजिया बनाने का सामान - फोटो : AdobeStock
गुजिया बनाने का सामान
 
  • गुजिया के लिए मैदा
  • 2 कप मैदा  
  • 4 बड़े चम्मच घी  
  •  पानी 
  • घी 

 
विज्ञापन

3 of 7
भरावन के लिए सामान - फोटो : Adobe stock
भरावन के लिए सामान
  •  1 कप खोया (मावा)  
  •  ½ कप पिसी हुई चीनी  
  •  ½ कप सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)  
  •  1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर  
  •  2 बड़े चम्मच सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)  

 

4 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि 

गुजिया बनाने के लिए आपको सबसे स्टफिंग तैयार करनी है, क्योंकि स्टफिंग तैयार करके उसे ठंडा किया जाता है। वरना ये गुजिया को खराब कर देगा। इसके लिए एक पैन में खोया को धीमी आंच पर भूनें, जब हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 7
गुजिया बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसमें चीनी, सूखे मेवे, इलायची पाउडर और नारियल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर देंं और उसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन

6 of 7
गुजिया बनाने की विधि - फोटो : instagram
स्टफिंग तैयार होने के बाद अब बारी आती है मैदा गूंथने की तो इसके लिए मैदा में घी डालकर अच्छे से मिलाएं, जब हाथ में पकड़ें तो हल्का बंधने लगे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त गूंथ लें। 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। 20 मिनट के बाद मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। इसके ऊपर एक चम्मच स्टफिंग रखें और किनारों पर पानी लगाकर मोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुजिया बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
गुजिया को अच्छी तरह बंद करने के लिए सांचे का उपयोग करें। इससे गुजिया की डिजाइन भी प्यारी बनेगी। अब घी को मध्यम आंच पर गरम करें और गुजिया को सुनहरा होने तक तलें। इन्हें ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। बस स्वादिष्ट गुजिया कुछ ही देर में तैयार हैं। अपने मेहमानों को ये परोसें और तारीफें बटोरें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें