फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली पर पहले से तैयार करके रखें मेथी की मठरी, मेहमान भी खाकर पूछेंगे इसकी रेसिपी

Tue, 19 Mar 2024 08:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली से पहले आप अपने मेहमानों के लिए मेथी की मठरी तैयार करके रख सकती हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन
1 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि - फोटो : instagram
होली का त्योहार हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में शामिल होता है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

होली के दिन रिश्तेदार और पड़ोसी एक-दूसरों के यहां होली की बधाई देने जाते हैं। लोगों के स्वागत के लिए हर कोई अपने घरों में स्वादिष्ट मिठाई और नमकीन बनाता है।

अगर आप भी अपने मेहमानों के लिए कुछ ऐसा बनाने का सोच रहीं हैं, जो पहले से तैयार करके रखा जा सकता तो मेथी की मठरी एक बेहतर विकल्प है। इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट मेथी की मठरी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। अगर ये मठरी आप अपने मेहमानों को परोसेंगी, तो वो ये खाकर आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि - फोटो : social media
मेथी की मठरी बनाने का सामान
  • कसूरी मेथी
  • सूजी
  • मैदा
  • लाल मिर्च
  • काली मिर्च पाउडर
  • अजवाइन
  • हींग
  • घी
  • नमक
विज्ञापन

3 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि - फोटो : pixabay
विधि

मेठी की मठरी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक परात लेकर उसमें मैदा और सूजी अच्छी तरह से छान लें। इसके बाद इसमें हींग, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, नमक डालें।

4 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि - फोटो : iStock
इन सभी चीजों को सूजी और मैदा में सही तरह से मिला दें। जब ये सही तरह से मिल जाए तो इसमें पिघला हुआ घी डालें और मैदा गूंथना शुरू करें। इसे सही से गूंथने के लिए अब धीरे-धीरे पानी डालें।
विज्ञापन

5 of 6
मेथी की मठरी बनाने की विधि - फोटो : facebook
जब ये सही तरह से गूंथ जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई बनाना शुरू करें। लोई बनाने के बाद इसे हाथ से दबा कर थोड़ा-थोड़ा फैला लें। अब इसके बाद इसे तेल में अच्छी तरह से तल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेथी की मठरी - फोटो : instagram
जब ये सुनहरी सिक जाए तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर इसे आप स्टोर  करके रख सकती हैं। होली पर इसे आप अपने मेहमानों को परोस सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें