फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : इस होली अपनों को खिलाएं एप्पल गुजिया, आज ही नोट करें रेसिपी

Thu, 02 Mar 2023 12:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एप्पल गुजिया बनाना सिखाएंगे। जिसे बनाना काफी आसान है। तो आइए देर ना करते हुए इसकी रेसिपी जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस होली अपनो को खिलाएं एप्पल गुजिया - फोटो : istock
Holi 2023 : होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग अपनी दुश्मनी भुला कर एक ही रंग में रंग जाते हैं। इस साल 7 और 8 मार्च को होली का ये त्योहार मनाया जाएगा। इस जश्न को मनाने के बाद लोग होली की बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं। इसी के चलते लोग अपने-अपने घरों में कई तरह के खाने के सामान बनाते हैं। होली के त्योहार में गुजिया एक ऐसी चीज है जो तकरीबन हर एक घर में मिल जाएगी।

गुजिया बनाना वैसे तो ज्यादा कोई मुश्किल काम नहीं है, पर हर साल एक जैसी गुजिया खाकर लोग बोर होने लगे हैं। ऐसे में आज की खबर में हम आपको एक खास तरह की गुजिया बनाना बताएंगे। जिसे खाकर लोग आपकी तारीफ करने लगेंगे। दरअसल, आज हम आपको एप्पल गुजिया बनाना सिखाएंगे। जिसे बनाना काफी आसान है। तो आइए देर ना करते हुए इसकी रेसिपी जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एप्पल गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : istock
एप्पल गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान
  • 3 कप मैदा
  • 300 ग्राम खोया
  • 1/4 कप सूजी
  • 1/2 कप घी
  • 1.5 कप कसे हुए सेब
विज्ञापन

3 of 6
खोया - फोटो : social media
  • 2 चम्मच काजू
  • 20 किशिमिश
  • 300 ग्राम पाउडर शुगर
  • 2 चम्मच पिस्ता
  • 2 चम्मच बादाम
  • आधा चम्मच हरी इलायची

4 of 6
विधि
विधि

एप्पल गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में घी अच्छे से मिलाएं। इसके बाद अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मैदा को गूंथ लें। मैदा को अच्छे से गूंथ कर इसे अलग ढक कर रख दें। अब एक कढ़ाई में खोया और सूजी को सुनहरा होन तक भूनें। इसे ठंडा होने के बाद इसमें हर तरीके के ड्राईफ्रूट डालें। 
विज्ञापन

5 of 6
गुजिया - फोटो : istock
इसके बाद अब एक पैन लें और इसमें कसे हुए सेब डालकर इसे सुखा लें। अब इसमें चीनी और खोया डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आपकी स्टफिंग तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुजिया
अब तैयार मैदा की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें स्टफिंग डालें। इसे सांचे की मदद से फोल्ड करें। अब लास्ट में इसे केसर के धागों के सजाएं और अपने मेहमानों को खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें