हम इस साल के उस समय पर हैं, जहां सबको बेसब्री से होली के त्योहार का इंतजार है। भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। पानी से भरी पिचकारियों से होली खेलने , रंग लगाने समेत स्वादिष्ट पकवान इस त्योहार को खास बनाते हैं। हालांकि इस त्योहार पर एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो इस त्योहार के दौरान बेहद लोकप्रिय है। जी हां, सही समझा आपने हम ठंडई की बात कर रहे हैं। दूध, बादाम, सौंफ, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ियों, इलायची, खस के बीज और चीनी के साथ बनने वाली ठंडई एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसके साथ आप हमेशा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आज हम आपको ठंडई की कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप होली पर घर आए मेहमानों के लिए बना सकते हैं।