होली का त्योहार व्यंजनों के बिना पूरा नहीं लगता। होली के पकवानों में ठंडाई बड़ी खास होती है। आइए आपको बतातें हैं कि कैसे ठंडाई तैयार करते हैं। इसमें ऐसा स्वाद होगा कि एक बार खाओगे तो ऊंगलियां चाटते रह जाओगे।
विज्ञापन
2 of 3
फाइल फोटो
सामग्री:
फुलक्रीम दूध डेढ़ लीटर , छह बड़ा चम्मच ठंडाई मसाला पाउडर, एक चौथाई कप चीनी, आधा छोटा चम्मच गुलाब जल, सजाने के लिए अलग से बादाम और पिस्ता।
ऐसे बनाएं
लोहे की कड़ाही में दूध डालकर इसमें ठंडाई मसाला पाउडर मिलाएं और गाढ़ा होने तक दूध को चलाते हुए पकाएं। जब दूध ¾ रह जाए या यह दानेदार दिखने लगे, तब इसमें चीनी और गुलाब जल मिलाएं। दो मिनट बाद इसे उतार लें। तैयार रबड़ी को सर्विंग बाउल में डालें। इसे दो-तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करने से पहले कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाएं।