फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 साल पहले इस महारानी के लिए बनाया गया था पिज्जा, जानिए पूरा रोचक किस्सा

Wed, 10 Jul 2019 01:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pizza - फोटो : amar ujala
आज पिज्जा दुनिया का सबसे लोकप्रिय फास्टफूड बना हुआ है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पिज्जा खाना पसंद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कब और कैसे इसकी शुरुआत हुई। आइए जानते हैं पिज्जा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
fruit bread pizza
पिज्जा को सबसे पहले 1889 में इटली के नेपल्स में रॉफेल एस्पिओसिटो ने बनाया था। रॉफेल पेशे से बेकर थे। एक बार किंग अम्बरटो प्रथम और क्वीन मार्गरिटा नेपल्स इटली के दौरे पर आए थे। उन्हें फ्रेंच खाना बहुत पसंद था, जिस वजह से उन्हें ज्यादातर फ्रेंच खाना सर्व किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
dal pizza
एक समय के बाद किंग और क्वीन फ्रेंच खाना खाकर बोर हो गए, जिसके बाद उन्होंने कुछ नया खाने की फरमाइश की। तब रॉफेल एस्पिओसिटो को बुलाया गया। 

4 of 5
pizza
रॉफेल ने किंग और क्वीन के लिए इटेलियन फ्लैग के रंगों में पिज्जा बनाया। इसमें उन्होंने लाल रंग के लिए टमाटर, सफेद के लिए मोजरेला चीज और हरे रंग के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pizza - फोटो : gooogle
महारानी मार्गरिटा को पिज्जा बहुत पसंद आया। तभी से महारानी मार्गरिटा के सम्मान में इस पिज्जा का नाम 'पिज्जा मार्गरिटा' रख दिया गया। यह आज भी दुनियाभर में खाए जाने वाले पिज्जा में सबसे लोकप्रिय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें