फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: हर दिन बच्चों को लंच बॉक्स में दे ये पौष्टिक चीजें, पूरे हफ्ते का बना लें मेन्यू

Mon, 09 May 2022 11:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tiffin Box recipe
बच्चा अगर स्कूल जाता है तो मां के लिए सबसे बड़ी दुविधा होती है लंचबॉक्स की। लंचबॉक्स में रोजाना ऐसा क्या खाने को दिया जाए को ना केवल टेस्टी बल्कि वो पौष्टिकता से भरपूर हो। जिससे कि बच्चा पूरा टिफिन का खाना खत्म कर लें। अगर आप भी उन मांओं में से एक हैं जो इस तरह की दुविधा से रोज दो-चार होती हैं। तो पूरे सप्ताह का ये मेन्यू आपके काम आएगा। इसकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
OATS POHA
सोमवार
रविवार के बाद स्कूल जाने के पहले दिन लंच ब़ॉक्स में बच्चों को ओट्स, ऑरेंज और ड्राईफ्रूट से तैयार मफिंस बनाकर दें। ये ना केवल टेस्टी होगा बल्कि पौष्टिक भी होगा। साथ में इसके आप खीरा. टमाटर और पनीर से तैयार सलाद दें। इस तरह का सलाद सुबह फटाफट तैयार हो जाएगा। वहीं मफिंस को आप रविवार के दिन पहले से ही तैयार कर रख सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
cheela - फोटो : instagram
मंगलवार
बच्चों को रोज टेस्टी और अलग खाना देने से उनके खाने की आदतों में भी सुधार होगा और वो जंकफूड से दूर रहेंगे। मंगलवार के दिन आप टिफिन में मिक्स वेजीटेबल और बेसन से बना चीला दे सकती हैं। साथ में इसके फ्रूट सलाद या मिल्क शेक दें। टिफिन में ये चीजें बच्चा फटाफट खा लेगा और उसको पोषण भी भरपूर मिलेगा। 

4 of 7
Pasta Recipe - फोटो : Istock
बुधवार
बुधवार के दिन आप बच्चों के टिफिन में पास्ता या मैकरोनी दें। इसमे ढेर सारी वेजिटेबल्स डालें। साथ ही मूंग का स्प्राउट भी तैयार कर रखें। साथ में कोई मनपसंद फ्रूट बच्चे के टिफिन में रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
Bread Rolls Recipe - फोटो : istock
गुरुवार
गुरूवार के दिन बच्चे के टिफिन में मांए ब्रेड रोल बनाकर दें। इसमे पनीर और कॉर्न की स्टफिंग भरें। या फिर बच्चे की पसंद के आलू को भी स्टफिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
rice cutlet
शुक्रवार
सप्ताह के आखिरी दिनों में वेजिटेबल कटलेट बनाकर दें। इस तरह के कटलेट के भरावन को आप एक दिन पहले ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे आप सुबह बस फ्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इडली - फोटो : पिक्साबे
शनिवार
वीकएंड में बच्चों को आप इडली बनाकर दे सकती हैं। या फिर पुलाव वेजिटेबल डालकर नूडल्स या फिर सैंडविच भी दे सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें