फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lauki Snacks: बच्चों के लिए बनाएं लौकी की ऐसी डिश, मैगी -पास्ता भी भूल जाएंगे

Wed, 11 Mar 2026 10:15 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Lauki Recipe: बच्चों के लिए लौकी की टेस्टी डिश बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस करके उसमें सूजी, दही, नमक, हल्दी और थोड़ा सा चीज मिलाकर बैटर तैयार करें। इसे तवे पर छोटे-छोटे पैनकेक की तरह सेंक लें। ऊपर से बटर और टोमैटो सॉस डालकर सर्व करें। यह हेल्दी और टेस्टी डिश बच्चों को मैगी और पास्ता से भी ज्यादा पसंद आएगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
bottle gourd lauki - फोटो : Adobe stock
Lauki Ka Chila Recipe For kids: आजकल ज्यादातर बच्चे मैगी, पास्ता और फास्ट फू* खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए उन्हें हेल्दी सब्जियां खिलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर लौकी का नाम सुनते ही बच्चे नाक-मुंह बनाने लगते हैं।

लेकिन अगर लौकी को थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाए, तो वही सब्जी बच्चों की फेवरेट डिश बन सकती है। अगर आपका बच्चा लौकी खाने से मना करता है, तो एक बार लौकी का टेस्टी स्नैक्स जरूर ट्राय करें। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी का टेस्टी और हेल्दी चीला, जिसे खाने के बाद बच्चे मैगी और पास्ता भी भूल सकते हैं। यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि बच्चे इसे मजे से खाएंगे और धीरे-धीरे हेल्दी सब्जियों की आदत भी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
लौकी के फायदे - फोटो : Adobe stock
लौकी खाने के फायदे

लौकी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अगर बच्चों को बचपन से ही लौकी की आदत डाल दी जाए, तो उनकी हेल्थ काफी अच्छी रह सकती है। लौकी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 
 
  • लौकी पाचन को बेहतर बनाती है
  • शरीर को ठंडक देती है
  • वजन कंट्रोल में मदद करती है
  • बच्चों को जरूरी विटामिन और मिनरल देती है।
विज्ञापन

3 of 5
मसाले - फोटो : Freepik.com
लौकी का टेस्टी चीला बनाने की सामग्री
 
  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज
  • थोड़ा तेल या बटर
 

4 of 5
दाल का डोसा - फोटो : instagram
लौकी का चीला बनाने की आसान विधि

स्टेप 1 -सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को एक बाउल में लें।
स्टेप 2- इसमें सूजी, दही, प्याज, हरी मिर्च, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 3- इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
स्टेप 4- अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल या बटर लगाएं।
स्टेप 5- तवे पर बैटर डालकर गोल चीले की तरह फैलाएं।
स्टेप 6- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
स्टेप 7- ऊपर से थोड़ा चीज डालें और टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को पसंद आएगा - फोटो : Freepik.com
बच्चों को क्यों पसंद आएगी ये डिश
  • लौकी का चीला स्वाद में बहुत टेस्टी होता है।
  • बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहता है।
  • चीज की वजह से बच्चों को ज्यादा पसंद आती है।
  • हेल्दी भी और पेट भरने वाली भी डिश है।

टिप- अगर आप चाहें तो इसमें गाजर, शिमला मिर्च और कॉर्न भी मिला सकते हैं। इससे डिश और भी ज्यादा न्यूट्रिशियस और रंगीन बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें