फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Light and Tasty Recipes: पेट की दिक्कत में सिर्फ खिचड़ी खाना जरूरी नहीं, ये हैं कुछ आसान और टेस्टी विकल्प

Wed, 02 Jul 2025 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Light and Tasty Recipes: अगर आपका पेट भी खराब है, लेकिन खिचड़ी खाने का मन नहीं है तो हमारी बताई रेसिपी ट्राई करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
पेट की दिक्कत में सिर्फ खिचड़ी खाना जरूरी नहीं - फोटो : Adobe stock
Light and Tasty Recipes: गर्मी और बारिश के मौसम में कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से पेट खराब होने की समस्या होती है। पेट खराब होने के बाद लोग इसी सोच में पड़ जाते हैं कि वो क्या ऐसा खाएं, जिससे पेट भी भर जाए और पेट बिगड़े भी न। ऐसे समय पर सबको बस एक ही पकवान ध्यान में आता है, वो है खिचड़ी...

खिचड़ी वैसे तो खाने में अच्छी लगती है, लेकिन उसे हर रोज नहीं खाया जा सकता और न ही दिन में इसे कई बार आप खा सकते हैं। ऐसे में हम आपको खिचड़ी के कुछ और स्वादिष्ट विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पेट खराब होने पर खा सकते हैं। जी हां, खिचड़ी के अलावा कई ऐसे व्यंजन हैं, जिसे पेट खराब होने पर खाया जा सकता है। आइए आपको ऐसे ही तीन पकवानों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लौकी-सूप बनाने का जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock
लौकी-सूप बनाने का जरूरी सामान
  •  1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  •  1/2 टीस्पून घी
  •  थोड़ा सा जीरा
  •  एक चुटकी हींग
  •  नमक स्वादानुसार
  •  2 कप पानी

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसकी गर्मी के मौसम में इसे खाने से शरीर को काफी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में हींग और जीरा तड़का दें। लौकी डालकर हल्का भूनें, फिर पानी और नमक डालें। 10-15 मिनट तक पकाएं। इसके मथनी की मदद से हल्का ब्लेंड कर लें। इसके सूप का टेक्सचर एकदम से बदल जाएगा। 

 

4 of 7
दही पोहा बनाने का सामान - फोटो : freepik
दही पोहा बनाने का सामान
  •  1 कप साफ़ किया हुआ पोहा
  •  1/2 कप दही 
  •  थोड़ा सा सेंधा नमक
  • कटी हुई धनिया
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

दही पोहा गर्मी के मौसम में लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पोहा को धोकर थोड़ा नरम कर लें। ऊपर से दही डालें, थोड़ा नमक मिलाएं। हल्का ठंडा ठंडा परोसें। ये ठंडा, सुपाच्य और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जिस कारण इसके सेवन से आपको ठंडक मिलेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कर्ड-राइस बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
कर्ड-राइस बनाने का सामान
  •  पका हुआ चावल – 1 कप 
  •  ताज़ा दही – 1/2 कप
  •  सेंधा नमक  – स्वादानुसार
  •  पानी
  •  घी – 1 छोटा चम्मच
  • राई (सरसों) – 1/2 टीस्पून
  •  हींग – एक चुटकी
  •  करी पत्ता – 4–5 पत्ते

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए चावलों को थोड़ा सा मसल लें। इसके बाद उसमें दही मिक्स करें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें। आखिर में घी गर्म करें और उसमें राई, हींग, करी पत्ता का तड़का लगाएं। इस तड़के को दही-चावल में डालें। बस ये तैयार है, अब इसे ऐसे ही परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें