फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सौंफ बचाएगा खांसी-जुकाम से, ये सुपरफूड्स भी हैं कारगर

Tue, 03 Jan 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
सर्दियों का मौसम है तो इसमें जुकाम खांसी होना तो आम बात है लेकिन आज हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप इन बीमारियों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Getty Images
लहसुन-
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल प्रॉपर्टी पाई जाती है। कफ और जुकाम से बचने के लिए आप कच्चे लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते तो आप लहसुन के कैप्सूल जो मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाते हैं, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
अदरक-
अदरक को आयुर्वेद में यूनिवर्सल मेडिसिन कहा जाता है। अदरक शरीर में बनने वाले कफ को तोड़कर रिस्पाइरेटरी ट्रैक्ट को साफ रखता है। इसमें फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं जो वायरस से लड़कर रिसपेरेटरी बीमारियों को दूर भगाता है।

4 of 6
मशरूम-
मशरूम इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन डी पाया जाता है ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रेंट्स भी पाए जाते हैं। इसे आप सब्जी बनाकर या सूप की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सौंफ-
सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। ये भी खांसी जुकाम से निपटने में मदद कर सकता है। आप इसे चाय के साथ उबालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
हल्दी-
हल्दी एंटीऑक्सीडेंट होता है और नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी भी होता है। अगर आप रोजाना इसे अपने खाने में शामिल करते हैं तो ये आपको शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाल देता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और आप सर्दी जुकाम से बचे रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें