Veg Chilla Kaise Banayen: सुबह का नाश्ता ऐसा हो जो जल्दी तैयार हो जाए, स्वादिष्ट भी लगे और कुछ घंटों तक पेट भरा रखने में मदद करे। अगर आप भी रोजाना नाश्ते में कुछ हेल्दी और झटपट बनने वाला विकल्प तलाशते हैं, तो हाई-प्रोटीन वेज चीला आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और घर में मौजूद सब्जियों से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाया जा सकता है।
बेसन से तैयार चीले में पनीर या गाढ़ा दही मिलाने से इसकी प्रोटीन मात्रा बढ़ाई जा सकती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में करीब 10 मिनट ही लगते हैं। सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो या बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना हो, यह रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर जैसी बारीक कटी सब्जियां डालकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है।