फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के नाश्ते के लिए सेहतमंद के साथ टेस्टी हैं ये स्नैक्स, बच्चों को भी आएंगे पसंद

Sun, 11 Oct 2020 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शाम को लगने वाली भूख के लिए कई बार लोग तला-भुना खाते हैं। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि रोजाना तेल में तली हुई चीजें मोटापे के साथ ही दिल का मरीज भी बना सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि रोजाना कुछ ऐसा खाया जाए तो सेहत के साथ ही स्वाद में भी भरपूर हो। साथ ही उससे पेट भी भर जाए। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास टी टाइम स्नैक्स जो हर किसी की पहली पसंद बन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
बेक्ड चकली
डीप फ्राइड चीजों से बेहतर है कि आप उन्हें बेक कर लें। रागी, बाजरा, मक्का की बनी चकली डीप फ्राई करने की जगह बेक करके बनाएं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होंगी। आप चाहें तो इनकी चकली या चिप्स बनाकर खा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
इडली
ओट्स इडली
चावल या सूजी की जगह ओट्स की इडली बनाकर खाएं और खिलाएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा न के बराबर और प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। इस इडली का स्वाद आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ बढ़ा सकते हैं।

4 of 6
yogurt - फोटो : pixa
बनाएं योगर्ट स्मूदी
शाम को गर्मी के दिनों में स्मूदी पीना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए दही के साथ चीनी और साथ में कुछ बेरी और अलसी के बीज लें। अब इन्हें डालकर मिक्सी में पीस लें। शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
sprouts
शाम के नाश्ते में आप कई सारे अंकुरित अनाज को मिलाकर चाट बना सकती हैं। जिसमें चने, मूंग के साथ मूंगफली और सोयाबीन को भी शामिल करिए। इसमें चाट के रूप में बनाकर चटपटा खाने की क्रेविंग को भी दूर कर सकेंगी और ये सेहतमंद भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cookies
रागी कुकीज
अगर आप सोच रहे हैं कि ये कुकीज साधारण बिस्कुट की तरह है तो आप गलत हैं। रागी से बने इन कुकीज में कैल्शियम की भरपूर मात्रा रहती है। जो आपकी फैमिली के लिए शाम की चाय के साथ का हेल्दी स्नैक्स है। क्रंची और कंबली ये कुकीज बच्चों को भी बेहद पसंद आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें