हर घर की किचन में जीरा आपको आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल अधिकतर हर सब्जी में किया जाता है। बिना इसके खाना ही अधूरा लगता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। वहीं गुड़ अपने नाम की तरह ही गुणकारी भी होता है। सर्दियों में हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके कई महत्व बताए गये हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ और जीरे का पानी हमारे लिए कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
back pain
कमर दर्द का रामबाण इलाज
सर्दियों में ज्यादातर लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है। गुड़ और जीरे का पानी आपको इससे राहत दिलाने का काम करता है।
विज्ञापन
3 of 7
anemia
- फोटो : twitter
एनीमिया पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर में एनीमिया या खून की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है।
4 of 7
headache
सिरदर्द में आराम
ठंड में बहुत सारे लोग सिरदर्द से परेशान रहते हैं, ऐसे में गुड़ और जीरे का पानी पीने से आपको आराम मिलेगा। अगर आपको सर्दी लग गई गै तो यह उसमें भी आपको आराम पहुंचाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
stomach ache
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
जीरा और गुड़ हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करने के साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा यह पेट संबंधित परेशानी जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द को धीरे-धीरे खत्म करने में भी मददगार है।
विज्ञापन
6 of 7
periods
पीरियड्स की समस्याओं से राहत
पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द जैसी परेशानियां में जीरा और गुड़ का पानी राहत पहुंचाता है।
गुड़-जीरे का पानी को बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डाल दें। अब इसमें एक चम्मच गुड़ का चूरा और एक चम्मच जीरे को मिलाकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद एक कप में इस पानी को डालकर आप पी सकते हैं। ध्यान रखें इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है।