फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम में छुपा है बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज, जानिए कैसे?

Tue, 04 Oct 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक गुणों के अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों को संक्रमण से मुक्त रखता है और जुओं से भी बचाता है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty images
नीम बालों को लंबे समय तक घना और काला बनाए रखने में मदद करता है। नीम युक्त शैम्पू का प्रयोग करने से बाल घने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो नीम के तेल के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है। नीम का तेल लगाने का सही तरीका है। पहले नीम के तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर रात भर लगाकर छोड़ दें।

 

4 of 7
- फोटो : getty images
बालों में चमक चाहिए तो शैम्पू में थोड़ा सा नीम का तेल मिलाकर बाल धोएं। बाल सूखने पर कंडीशन हो जाएंगे। ऐसा हफ्ते में एक बार करें।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty images
बालों में जुएं हो गई हैं तो रात भर नीम का तेल बालों में लगाएं और फिर सुबह कंघी करें। इससे सभी जुएं निकल जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty images
दोमुंहे बालों से निजात पाने के लिए नीम के तेल से स्केल्प की मसाज करें। इसे कम से कम एक घंटा या फिर रात भर लगाकर छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty images
इसके बाद शैंपू से बाल अच्छी तरह साफ करें। हफ्ते में कम से कम एक बार यह उपाय करें। दोमुंहे बाल खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें