वजन घटाने के लिए लोग सबसे ज्यादा ग्रीन टी का को पीते हैं इसके साथ ही इसे सेहत के लिए फायदेमंद भी बताया गया है। लेकिन कुछ चीजों को खाने के बाद ग्रीन टी की एक चुस्की आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि ग्रीन टी को कब और कैसे पीना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
रिलेशनशिप
खानें के तुरंत बाद न पिएं
कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में खाने के तुरंत बाद ही ग्रीन टी को पी लेते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो अब न करें। खाने के तुरंत बाद मिली कैलोरी को ग्रीन टी खत्म कर देती है।
पढ़ें- सेहत के लिए हानिकारक है रोजाना जूस पीना! हो जाएं सावधान
विज्ञापन
3 of 6
सेहत
ज्यादा गर्म न पिएं ग्रीन टी
कुछ लोग ग्रीन टी को गरम गरम पीना ही पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा गरम पीना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ये आपके पेट के अलावा गले को भी नुकसान पहुचा सकती हैं। इसलिए खौलती हुई नहीं बल्कि हल्की गरम ग्रीन टी को ही पिएं।
4 of 6
सेहत
गरम ग्रीन टी में न मिलाएं शहद
ग्रीन टी के टेस्ट को थोड़ा अच्छा करने के लिए लोग उसमें शहद मिला देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो एकदम गरम में नहीं बल्कि हल्की ठंडी होने पर ही उसमें शहद को मिलाए। ऐसा इसलिए क्योंकि गरम ग्रीन टी में शहद मिलाने पर उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक चित्र
ग्रीन टी के साथ न लें दवा
ग्रीन टी के साथ दवा लेना आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दवा में मौजूद पेन किलर ग्रीन टी में मिल जाएगा और इससे आपको एसिडिटी संबंधी समस्या हो सकती है।
ज्यादा देर तक ग्रीन टी बैग को पानी में न छोड़े
अक्सर लोग पानी में ग्रीन टी के बैग को तब तक डाले रहते हैं जब तक उनकी चाय खत्म नहीं हो जाती। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो न करें क्योंकि ज्यादा देर तक पानी में डूबे रहने से आपकी चाय का टेस्ट और कड़वा हो सकता है।