नया साल 2022 आने वाला है। कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना और कोविड प्रतिबंधों को कारण कई लोग नए साल का स्वागत घर पर रहकर ही करने वाले हैं। ऐसे में नए साल को खास बनाने के लिए लोग घर पर ही न्यू ईयर पार्टी करेंगे और परिवार व करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। लोगों ने घर पर न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने की प्लानिंग भी शुरू कर दी होगी। सजावट से लेकर पार्टी आउटफिट तक सब कुछ खास रखने के लिए आप तैयारियों में जुट गए होंगे लेकिन पार्टी में सबसे जरूरी होता है, खाना। नए साल की पार्टी घर पर कर रहे हैं तो लजीज खाना पार्टी में जरूर शामिल करें। वैसे तो आप बाहर से खाना ऑर्डर कर सकते हैं या फिर चाहें तो घर पर ही डिश तैयार करें। न्यू ईयर पार्टी में स्नैक्स से लेकर डिंक्स और डिनर तक सभी कुछ चाहिए। ऐसे में खाना बाहर से मंगवाएं या घर पर बनाएं, लेकिन पार्टी का मेन्यू खास होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि नए साल की पार्टी के मेन्यू में कौन सा खास डिश को कर सकते हैं शामिल।