फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद है गुलाब जामुन तो घर में ही कर सकते हैं तैयार, बेहद आसान है तरीका

Sun, 08 Dec 2019 11:04 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
gulab jamun
गुलाब जामुन भला किसे पसंद नहीं होता। शादियों मेंं तो गुलाब जामुन के काउंटर पर काफी भीड़ लगती है। बाजार में गुलाब जामुन तो मिलता ही है, लेकिन कई बार हम सेहत का ख्याल रखते हुए इससे परहेज करते हैं। इसे घर पर भी बनाना बेहद आसान है। रेसिपी हम यहां बता दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
gulab jamun
सामग्री 
  • एक किलो मावा
  • 250 ग्राम मैदा
  • 50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर
  • 100 ग्राम चिरौंजी
  • खाने वाला सोडा एक चुटकी
  • एक किलो चीनी
  • तलने के लिए घी एक किलो
विज्ञापन

3 of 4
Gulab jamun - फोटो : Social Media
बनाने की विधि-
सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं।
विज्ञापन

4 of 4
gulab jamun
प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके और गोले डालें। धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें