फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के दिन बनानी है अन्नकूट की सब्जी तो इसकी विधि नोट कर लें

Sat, 02 Nov 2024 09:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का भोग लगता है और ये प्रसाद में बांटा जाता है। ऐसे में यहां हम आपको अन्नकूट की सब्जी बनाना बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : Amar Ujala
Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। इस दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। गोवर्धन का त्योहार श्री कृष्ण की लीला को दर्शाता है।

ऐसे में इस दिन लोग अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और उसे पूजते हैं। यहां उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है।

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाने की भी परंपरा है। यदि आपको अन्नकूट बनाना नहीं आता है तो हम यहां आपको आसान विधि से स्वादिष्ट अन्नकूट बनाना बताने जा रहे हैं। आप अपने घर पर इस विधि से अन्नकूट बनाकर भगवान श्री कृष्ण को उसका भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान कृष्ण आपसे अवश्य प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : संवाद
अन्नकूट बनाने के लिए सब्जियां

एक गाजर, एक मूली, दो टिंडे, 100 ग्राम सैगरी, छोटा कद्दू, 4-5 टमाटर, थोड़ी हरी मेथी, दो आलू, दो से तीन बैगन, एक फूल गोभी, 100 ग्राम सेम, एक अरबी, 6-7 भिंडी, 2-3 परवल, एक शिमला मिर्च, आधी लौकी, एक कच्चा केला, 100 ग्राम हरी धनिया, एक अदरक, 2-3 हरी मिर्च
विज्ञापन

3 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : instagram
मसाले

तेल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर,अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक,  धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर

4 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : instagram
विधि

अन्नकूट की सब्जी बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर बारीक-बारीक काट लें। पत्ते वाली सब्जियों को भी काटकर अलग रख लें। ताकि सभी सब्जियां अलग-अलग अच्छी तरह से पक जाएं। सब्जियों को अलग रखने के बाद हरी मिर्च और टमाटर को काट कर साइड में रखें।
विज्ञापन

5 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : instagram
सभी सब्जियों को काटने के बाद अब सब्जी बनाने के लिए एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। जीरे के भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर हल्का भून लें। फिर हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को फ्राई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अन्नकूट की सब्जी - फोटो : instagram
मसाले जब फ्राई हो जाए तो इसमें सभी कटी हुई सब्जियों को डालें और फिर इसमें नमक के साथ-साथ लाल मिर्च मिलाएं। सब्जियां डालने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें, ताकि ये पक जाएं। जब सब्जियां पकने लगे तो इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर मिलाएं। जब सब्जी बन जाए तो इसके ऊपर से हरा धनिया काट कर डालें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें