Govardhan Puja 2023: हाल ही में लोगों ने दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया है। जिसके बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का खास महत्व होता है, लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस बार 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक है। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को यानी कि आज मनाई जा रही है।
इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति जमीन पर बनाते हैं और फिर इसे पूजते हैं। गोवर्धन पूजा को कई जगह अन्नकूट भी कहा जाता है। इस खास दिन भगवान कृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है। बहुत सी जगहों पर आज के दिन कढ़ी चावल बनाने की परंपरा है। कढ़ी बनाना काफी कठिन है। ऐसे में आज हम आपको आसान विधि से कढ़ी बनाना सिखाएंगे। ताकि आप इसका भोग भगवान को लगा सकें।