फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gond Laddu Recipe: सर्दी के मौसम में घर पर बनाएं बाजार जैसे गोंद के लड्डू, जानें इसकी आसान विधि

Fri, 03 Jan 2025 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोंद के लड्डू को खासतौर पर सर्दियों में खाया जाता है। ये लड्डू ऊर्जा से भरपूर होते हैं और खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में घर पर बनाएं बाजार जैसे गोंद के लड्डू - फोटो : Adobe stock
Gond Laddu Recipe: जनवरी का महीना चल रहा है, ऐसे में हर कोई ठंड से बेहाल है। कई जगहों पर तो बर्फबारी से हाल बेहाल है तो कई जगहों पर सर्द हवाओं की वजह से लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया है। इस मौसम में यदि सेहत का सही से ध्यान न रखा जाए तो हाल और भी ज्यादा बेहाल हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग अपने खान-पान में भी काफी बदलाव करते हैं।

यदि आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिसके सेवन से आपको गर्मी का एहसास हो तो यहां हम आपको आसान विधि से हलवाई जैसे गोंद के लड्डू बनाना बताएंगे। इन लड्डुओं को ड्राई फ्रूट्स की मदद से तैयार किया जाता है। इसके सेवन से आपका पाचन दुरूस्त रहेगा, इसके साथ ही शरीर में गर्माहट भी बनी रहेगी। तो चलिए हिना देर किए आपको घर पर गोंद का लड्डू बनाना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Gond Laddu - फोटो : instagram
गोंद के लड्डू बनाने का सामान
  •  गोंद  – 2-3 टेबलस्पून  
  •  घी – 2 टेबलस्पून  
  • मूंगफली (भीगी हुई) – 1 कप  
  • तिल – 1/4 कप  
  • खजूर (कटे हुए) – 1/4 कप  
  • सूजी – 2 टेबलस्पून  
  •  बादाम (कटे हुए) – 2 टेबलस्पून  
  •  पिस्ता (कटे हुए) – 1 टेबलस्पून  
  •  नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1/4 कप  
  •  शक्कर – 1 कप   
  •  इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून  
 
विज्ञापन

3 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : instagram
विधि

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को तवे पर धीमी आंच पर अच्छे से भूनें, ताकि वह क्रिस्पी और हल्का भूरा हो जाए। लड्डूओं के लिए हमेशा गोंद फूला हुआ और कुरकुरा होना चाहिए। जब से सही से भुन जाए तो इसे बारीक टुकड़ों में तोड़ लें।

4 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : instagram
गोंद को भूनने के बाद मूंगफली को तवे पर हल्का सा सेंक लें और इसकी त्वचा को निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद तिल को भी तवे पर हल्का सा भून लें। अब घी में सूजी को हल्का सा भूनें, ताकि उसका स्वाद निकल जाए। आखिर में नारियल को भी घी में थोड़ा भून लें।
विज्ञापन

5 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : Adobe stock
अब बारी है लड्डू बनाने की तो सबसे पहले एक पैन में 1/4 कप पानी डालें और उसमें शक्कर को गर्म करके चाशनी बनाएं। शक्कर पूरी तरह घुलने के बाद, उसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें।  ये चाशनी एक तार की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : instagram
अब एक बड़े बर्तन में भुनी हुई गोंद, मूंगफली, तिल, खजूर, सूजी, नारियल, बादाम, और पिस्ता डालें। इसके बाद चाशनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने दें। जब यह मिश्रण थोड़ा गुनगुना हो जाए, तो हाथों पर घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। सजाने के लिए इसके ऊपर काजू या फिर बादाम लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें