Gond Ke Laddu kaise Banaye: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और मजबूती की जरूरत होती है। यही कारण है कि भारतीय रसोई में इस मौसम के लिए खास व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में सबसे खास है गोंद का लड्डू जो स्वाद में भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद और पारंपरिक व्यंजन है। सर्दियों में गोंद के लड्डू सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि ठंड से लड़ने की देसी दवा है, जिसे दादी-नानी के जमाने से आजमाया जाता रहा है।
खाने वाली गोंद शरीर को अंदर से गर्म रखती है। यह जोड़ों को मजबूती देती है, थकान कम करती है और कमजोर शरीर को ताकत देती है। खासकर,
- सर्दियों में हाथ-पैर दर्द
- जोड़ों की अकड़न
- कमजोरी और लो एनर्जी
- डिलीवरी के बाद महिलाओं की रिकवरी
इन सब में गोंद का लड्डू बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि उत्तर भारत में सर्दियों के आते ही घर-घर में गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। गोंद का लड्डू सर्दियों में सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि शरीर की ढाल है। यह ठंड से लड़ने की ताकत देता है, जोड़ों को सहारा देता है और कमजोरी को दूर करता है। अगर आप सर्दियों में सेहत को लेकर गंभीर हैं, तो इस देसी सुपरफूड को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यहां गोंद का लड्डू बनाने की सरल विधि बताई जा रही है।