क्या आप जानते हैं तीखे स्वाद वाली लहसुन के पास आपकी हर समस्या का इलाज है। बात चाहे उम्र से पहले झड़ते सफेद बालों की हो या फिर चेहरे की चमक फीकी करने वाली झुर्रियों की ,लहसुन बढ़ती उम्र की सारी परेशानियों को दूर करता है।
विज्ञापन
2 of 5
फॉर एवर ग्लोइंग बने रहने के लिए 250 ग्राम लहसुन को छीलकर बारीक पीस लें। इसमें लगभग 25 नींबूओं का रस मिलाकर एक कांच के बर्तन में भर लें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से बोतल को हिला लें । इस पेस्ट को 24 घंटे के लिए रख दें। अब इस पेस्ट का रोज एक चम्मच रस लेकर एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। ऐसा लगातार 15 दिनों तक करने के बाद आप खुद ही फर्क महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
दमा
इसके अलावा अस्थमा होने पर रात में दूध के साथ उबली हुई तीन लहसुन खाने से बहुत राहत मिलती है। नियमित रूप से लहसुन खाने से गले,पेट और ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है।
4 of 5
खांसी
सर्दी, खांसी और जुकाम से परेशान होने पर कच्चा लहसुन खाएं। ऐसा करने से जुकाम और खांसी बार-बार नहीं होगी।
लहसुन में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम होता है। सेलेनियम हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल की धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह ठीक रहता है।