फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2025: विसर्जन के मौके पर बप्पा को लगाएं इन खास लड्डुओं का भोग

Sat, 06 Sep 2025 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Besan Ladoo Recipe: अगर आप गणपति विसर्जन के मौके पर कुछ खास तैयार करना चाहती हैं तो बेसन के लड्डू तैयार करें। इस लेख में हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की विधि बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
विसर्जन के लिए बप्पा को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग - फोटो : Adobe stock

Ganesh Visarjan 2025: गणपति उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और विसर्जन के दिन भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग चढ़ाकर विदा किया जाता है। ऐसे पावन अवसर पर अगर आप घर पर कुछ खास और पारंपरिक मिठाई बनाना चाहती हैं, तो बेसन के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बेसन के लड्डू न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है।

घी की खुशबू, बेसन की भूनाई और इलायची की सुगंध इन लड्डुओं को और भी खास बना देती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इन्हें पसंद करता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही शुद्ध सामग्री से स्वादिष्ट और नरम बेसन के लड्डू कैसे बना सकती हैं। तो इस बार गणपति बप्पा को उनके प्रिय लड्डू अपने हाथों से बनाकर भोग लगाएं और प्रसाद रूप में सभी को खिलाएं।

विज्ञापन

2 of 6
बेसन का लड्डू बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 बेसन का लड्डू बनाने का सामान
  •  बेसन – 2 कप
  •  देशी घी – 1 कप
  •  पिसी चीनी – 1 कप
  •  इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2-3 बड़े चम्मच (बादाम, काजू, पिस्ता)

 
विज्ञापन

3 of 6
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram
लड्डू बनाने की विधि

बेसन का लड्डू बनाने बनने के लिए एक भारी तले की कढ़ाही में घी गरम करें। इसके बाद जब घी पिघल जाए, तब उसमें बेसन डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।

4 of 6
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram
इस बेसन को भूनने के बाद जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने लगे, तब समझिए कि यह अच्छे से भुन गया है। इसमें लगभग 15–20 मिनट लग सकते हैं। इसमें से कुछ समय बाद खुशबू आने लगेगी।
विज्ञापन

5 of 6
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इसे गैस बंद करके साइड में रख लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो अब पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर को भुने हुए बेसन में मिलाएं। साथ ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इस मिश्रण से थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर हाथों से गोल लड्डू बना लें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा घी और मिला सकती हैं। बप्पा की विदाई में आप इसका भोग लगा सकती हैं और प्रसाद में बांट सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें