फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर जरूर बनते हैं ये पांच पकवान, आप भी जानें

Tue, 19 Sep 2023 01:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के लिए आप खास तरह से पांच पकवान बना सकते हैं। इससे खुश होकर बप्पा आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
ganpati - फोटो : istock
Ganesh Chaturthi 2023: हर साल धूमधाम से भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव की शुरूआत होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी बाजारों और घरों में शुरू हो गई हैं। 

गणेश चतुर्थी के दिन से ही दस दिन के गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है और अनंत चतुदर्शी को इसका समापन होता है। इस उत्सव में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और उनका भोग गणपति को लगाया जाता है। 

ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के लिए आप खास तरह से पांच पकवान बना सकते हैं। इससे खुश होकर बप्पा आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बप्पा को काफी प्रिय हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Puran poli
पूरन पोली

भगवान गणेश को मिठाईयां काफी पसंद हैं और पूरन पोली काफी मीठी होती है। ऐसे में आप इसे बनाकर बप्पा का भोग लगा सकती हैं। ये एक खास तरह का मीठा पराठा होता है, जो खाने में कमाल का लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
laddoo - फोटो : facebook
खजूर के लड्डू

आप घर पर खजूर के लड्डू बनाकर उनका भोग लगा सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान होता है और ये काफी हेल्दी होते हैं। इसे आप एक दिन पहले बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। 

4 of 6
मालपु्आ - फोटो : Istock
मालपुआ

त्योहारों के मौसम में मालपुआ खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसका भोग गणपति स्थापना के दिन बप्पा को लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीखंड - फोटो : facebook
केसरिया श्रीखंड

श्रीखंड खाने में काफी मजेदार लगता है। इसे दही और चीनी की मदद से बनाया बनाया जाता है। आप केसरिया श्रीखंड बनाकर लोगों के साथ-साथ बप्पा का दिल भी जीत सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
halwa - फोटो : istock
खसखस का हलवा

कई जगह गणपति को खसखस का हलवा का भोग लगाने की प्रथा है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें