गणेश महोत्सव नजदीक आ गया है। आप भी अपने घर में गणपति जी को लाने की तैयारियां जोरों पर कर रहीं होंगी। ऐसे में आपके मन में दुविधा होगी कि इस बार गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक बाजार से खरीदे या घऱ पर बनाएं। तो आज हम आपकी इस दुविधा को दूर कर देते हैं। मोदक बनाने की इस आसान सी रेसिपी को पढ़ने के बाद आप झटपट बिना किसी दिक्कत के भोग तैयार कर लेंगी। तो आइए जाने क्या है रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 6
बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा- 2 कप
गुड़- 1.5 कप (बारीक)
कच्चा नारियल- 2 कप कद्दूकस हुआ
काजू और किशमिश- इच्छानुसार
इलायची- 5 से 6
घी- 1 टेबल स्पून
नमक- आधी छोटी चम्मच
विज्ञापन
3 of 6
modak
- फोटो : social media
बनाने की विधि
सबसे पहले मोदक में भरने के लिए पिट्ठी बनाए। इसके लिए गुड़ और नारियल को कढ़ाही में डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसे तब तक हिलाते रहे जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न बन जाए। इस मिश्रण में किशमिश और इलायची मिला दें।
4 of 6
- फोटो : social media
बनाने की विधि
अब 2 कप पानी में एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही पानी उबल जाए गैस बंद कर दें। अब इसमें चावल का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाए। इसके बाद इस मिश्रण को करीबन 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
विज्ञापन
5 of 6
बनाने की विधि
चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम करके आटा गूंथ लें ध्यान रहे कि आटा मुलायम ही रहे। अब घी की सहायता से मोइन तैयार कर लें। इसके बाद थोड़ा सा आटा लें और उसे चाहे तो छोटे साइज का बेल ले या फिर हथेली से ही बड़ा कर लें।
बनाने की विधि
इसके बाद इसमें बीच में पिट्ठी को भरें और उंगलियों से मोड़ते हुए मोदक का शेप दें। अब किसी बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर खौलने दें और उसके ऊपर छलनी या फिर किसी स्टैंड के ऊपर मोदक को रखे और ढक दें। ऐसा करने से मोदक भाप से 10 से 15 मिनट बाद पक जाएंगे।