फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: हलवा ही नहीं गाजर की खीर का स्वाद भी लगेगा लाजवाब, बनाएं इस आसान रेसिपी से

Sat, 19 Feb 2022 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाजर की खीर - फोटो : pixabay
मीठा खाने के शौकीन लोगों को मीठे में कई तरह के विकल्प मिलते हैं। बाजार में तो काफी लजीज मिठाइयां मिलती ही हैं, घर पर भी कई वैरायटी के मीठे व्यंजन को आप आसानी से बना सकते हैं और सबको खिला सकते हैं। कुछ मिठाइयां मौसम के मुताबिक बनती हैं, जैसे सर्दियों में गाजर से कई तरह की रेसिपी बनती है, इसी में गाजर का हलवा सर्दियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाली मिठाइयों में शामिल हैं। अधिकतर घरों की रसोई में सर्दियों में गाजर का हलवा बनता है। लोग अलग अलग तरह से गाजर का हलवा बनाते हैं लेकिन अगर आप गाजर का हलवे में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो गाजर की खीर बना सकते हैं। चावल, मावा, मखाने की खीर तो खाई होगी लेकिन गाजर की खीर का स्वाद भी काफी लजीज होता है। गाजर की खीर बनाने में आसान होती है और हलवे से अलग कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो गाजर की खीर बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं गाजर की खीर बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
गाजर की खीर - फोटो : Pixabay
गाजर की खीर बनाने के लिए सामग्री

कद्दूकस किया हुआ गाजर, चीनी, किशमिश, हरी पिसी इलायची, काजू- बादाम बारीक कटे।
विज्ञापन

3 of 5
गाजर की खीर - फोटो : instagram
गाजर की खीर बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- 
गाजर को अच्छे से धुल कर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2- अब आंच पर कड़ाही चढ़ाकर उसमें देसी घी गर्म करें।

4 of 5
गाजर की खीर - फोटो : Istock
स्टेप 3- घी गर्म हो जाने के बाद उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डाल दें।

स्टेप 4- अब चीनी मिलाकर कड़ाही को ढक दें और गैस की आंच धीमी कर दें।

स्टेप 5- एक दो मिनट बाद कड़ाही से ढक्कन हटाकर गाजर और चीनी को मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजर की खीर - फोटो : instagram
स्टेप 6- अब दूध मिला लें और दो मिनट तक पकाएं।

स्टेप 7- इस दौरान गाजर को चलाते रहें। ऊपर से पिसी हुई हरी इलायची और किशमिश डालकर मिला लें।

स्टेप 8- दो मिनट पकाने के बाद काजू और बादाम मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें