फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों के सेवन से शरीर रहेगा फिट, जानें किस फल से क्या लाभ होता है

Wed, 22 Apr 2020 08:29 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
fruits - फोटो : instagram
फलों में स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फलों के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। आइए, आज जानते हैं किस फल के सेवन से क्या लाभ होता है....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आम
  • इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। यह शरीर में बनने वाले फ्री रैडिकल्स को रोकता है, जिससे कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट आदि कैंसर से बचाव होता है। यह टारटरिक, मैलिक और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। ये शरीर के क्षारीय तत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।


 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Pixabay
संतरा
  • इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। संतरा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाकर  रखते हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  

 

4 of 9
पपीता
  • इसमें पैपेन एंजाइम व बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को चुस्त व दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। यह एक वीर्यवर्द्धक औषधि भी है। इसे खाने से कैंसर से भी बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है। पीलिया के रोगी को प्रतिदिन एक पका पपीता खाना चाहिए। 


 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सेब
  • इसे खाने से विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैगनीज, कॉपर, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी1 तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं। इसके नियमित सेवन से कई विषनाशक पदार्थ जैसे शीशा, पारा आदि शरीर से निष्काषित हो जाते हैं। लाल सेब में क्वेरसेटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।


 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : Pixabay
केला
  • इसमें कैरोटिनॉइड यौगिक पाया जाता है, जिससे अंधेपन का खतरा दूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो रक्त संचार को ठीक और दिमाग को चुस्त और अलर्ट रखता है। केला विटामिन B6 का एक बढ़िया स्रोत है, जो नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है।  


 
विज्ञापन

7 of 9
pear - फोटो : pear
नाशपाती
  • इसमें फाइबर का खजाना होता है। फाइबर की वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मिलने वाला पैक्टिन नामक तत्व कब्ज से राहत दिलाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसमें कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। 


 

8 of 9
अनानास
  • इसका रस या शर्बत पीने से तेज गर्मी व पसीने की समस्या दूर होती है। अनानास को छिलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाने से पित्त-विकार दूर होते हैं।  रोजाना अनानास का रस पीने से मोटापा कम होता है, क्योंकि अनानास का रस चर्बी को पिघलाकर निष्कासित करता है। अनानास का रस गले तथा मुंह के जीवाणु जन्य रोगों में लाभकारी सिद्ध होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।


 
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंगूर
  • कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से काफी राहत मिल सकती है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर में काफी लाभदायक होता है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में यह फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें