Indian Breakfasts From Different: भारत अपनी विविध संस्कृतियों, भाषाओं और त्योहारों के लिए तो जाना जाता ही है, साथ ही स्वाद और पांरपरिक खानपान की वजह से भी दुनिया में भारत की अलग पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों में सुबह के नाश्ते की अपनी खास परंपरा है, जो वहां की संस्कृति, स्थानीय सामग्री और खान-पान की विरासत को दर्शाती है।
कहीं नाश्ते में मसालेदार पोहा पसंद किया जाता है, तो कहीं गरमा-गरम कचौड़ी और जलेबी दिन की शुरुआत का हिस्सा है। दक्षिण भारत में इडली, डोसा और उपमा जैसे व्यंजन बेहद लोकप्रिय हैं, जबकि पंजाब में छोले-भटूरे और पराठे लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं। गुजरात का फाफड़ा-जलेबी, महाराष्ट्र का मिसल पाव और बिहार का लिट्टी-चोखा भी देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
इन पारंपरिक व्यंजनों की खासियत सिर्फ उनका स्वाद नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी स्थानीय परंपराएं और पीढ़ियों से चली आ रही पाक-कला भी है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों के 10 ऐसे पारंपरिक नाश्ते, जो भारत की विविधता का स्वाद कराते हैं।