फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी चटनी रेसिपी: रोटी से लेकर पराठे तक, हर खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 7 देसी चटनियां

Thu, 19 Nov 2026 11:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

desi chutney recipes: दादी-नानी के जमाने की ये देसी चटनियां सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक खानपान की यादें भी ताजा कर देती हैं। धनिया-पुदीने की चटनी हो या लहसुन और लाल मिर्च का तीखा स्वाद, हर चटनी की अपनी खासियत है। आप भी बाजार की रेडीमेड सॉस की जगह घर पर ताजी सामग्री से ये चटनियां बनाकर अपने खाने में देसी स्वाद का तड़का लगा सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
देसी चटनी की रेसिपी - फोटो : AI
Authentic Desi Chutney Recipes: भारतीय रसोई में चटनी का अपना एक खास स्थान रहा है। दाल-चावल हो, गरमा-गरम रोटी, पराठा या फिर खिचड़ी, साथ में थोड़ी-सी चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद ही बदल जाता है। आजकल बाजार में कई तरह की सॉस और रेडीमेड चटनियां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन दादी-नानी के हाथों से बनी देसी चटनियों का स्वाद आज भी लोगों को याद आता है। पुराने समय में घरों में उपलब्ध हरी पत्तियों, मसालों, लहसुन, मिर्च और मौसमी फलों से स्वादिष्ट चटनियां तैयार की जाती थीं।

इन चटनियों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या किसी खास मशीन की जरूरत नहीं पड़ती थी। सिलबट्टे पर पीसे गए मसालों और ताजी सामग्री से इनका स्वाद और भी खास हो जाता था। हर इलाके की अपनी अलग चटनी होती थी और हर घर में इन्हें बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग होता था।

अगर आप भी खाने में देसी स्वाद का तड़का लगाना चाहते हैं, तो दादी-नानी के जमाने की ये 7 पारंपरिक चटनियां जरूर ट्राई करें। ये साधारण खाने को भी खास बना सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन की चटनी - फोटो : Ai

दादी-नानी के जमाने की ये 7 देसी चटनियां जरूर करें ट्राई

हरी धनिया-पुदीने की चटनी

हरी धनिया और पुदीने की चटनी भारतीय घरों की सबसे पसंदीदा चटनियों में से एक है। इसे बनाने के लिए धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और नमक को पीस लें। चाहें तो थोड़ा भुना जीरा भी मिला सकते हैं। इसे समोसे, पकौड़े, पराठे और दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं।


लहसुन और लाल मिर्च की चटनी

 
 
लहसुन और लाल मिर्च की चटनी खासतौर पर तीखा खाना पसंद करने वालों को खूब पसंद आती है। इसे बनाने के लिए लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, नमक और थोड़ा जीरा लें। सभी सामग्री को पीसकर इसमें थोड़ा तेल मिला सकते हैं। राजस्थान और कई दूसरे राज्यों में इस तरह की चटनी अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर की चटनी - फोटो : Ai

टमाटर की देसी चटनी

टमाटर की चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद खाने में अलग ही मजा जोड़ देता है। इसे बनाने के लिए टमाटर को भून लें या हल्का पकाएं। फिर हरी मिर्च, लहसुन, नमक और धनिया के साथ दरदरा पीस लें। चाहें तो सरसों के तेल में हल्का तड़का भी लगा सकते हैं। यह रोटी और पराठे के साथ अच्छी लगती है।


आंवले की चटनी

सर्दियों में आंवला आसानी से मिल जाता है और इससे स्वादिष्ट चटनी बनाई जा सकती है। आंवले को उबालकर या भाप में पकाकर उसके बीज निकाल लें। अब इसमें हरी मिर्च, धनिया, जीरा और काला नमक मिलाकर पीस लें। इसका खट्टा और चटपटा स्वाद दाल-चावल और पराठे के साथ अच्छा लगता है।

4 of 5
आम की चटनी - फोटो : Ai

मूंगफली की चटनी

मूंगफली की चटनी स्वाद और बनावट दोनों में खास होती है। इसे बनाने के लिए मूंगफली को हल्का भून लें। अब इसमें लहसुन, सूखी लाल मिर्च, नमक और थोड़ा इमली का गूदा मिलाकर पीस लें। जरूरत के अनुसार पानी डालें। इसे डोसा, इडली, रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं।


कच्चे आम की चटनी

कच्चे आम की चटनी अपने खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें हरी मिर्च, पुदीना, धनिया, नमक और थोड़ा गुड़ मिलाकर पीस लें। यह चटनी खासतौर पर गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल की चटनी - फोटो : AI

नारियल की देसी चटनी

नारियल की चटनी दक्षिण भारतीय रसोई का लोकप्रिय हिस्सा है, लेकिन इसका स्वाद हर जगह पसंद किया जाता है। ताजे नारियल के टुकड़ों को हरी मिर्च, अदरक और भुनी चने की दाल के साथ पीस लें। ऊपर से करी पत्ता, राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। यह इडली, डोसा और उत्तपम के साथ बेहतरीन लगती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें