फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2024: दोस्ती के दिन को स्पेशल केक के साथ बनाएं और खास, एक घंटे में करें इसे तैयार

Sun, 04 Aug 2024 07:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप फ्रेंडशिप डे को और खास बनाना चाहती हैं तो अपने दोस्त को अपने हाथों का बना स्वादिष्ट चॉकलेट केक खिलाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : Freepik
Friendship Day 2024: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ये दिन उन सभी लोगों के लिए बेहद खास होता है, जिनकी जिंदगी में खास दोस्त हैं। आज के समय में जहां लोग एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं, वहां एक सच्चा दोस्त हमेशा आपकी ढाल बनकर आपके साथ खड़ा रहता है। एक सच्चा दोस्त भले ही आपकी खुशी में आपके साथ न हो, लेकिन अगर आप मुसीबत में हैं तो वो हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।

दोस्ती के इसी रिश्ते को सम्मान देने के लिए हम फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। इस साल फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन को आप अपने दोस्तों के साथ जरूर सेलिब्रेट करें, ताकि उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास दिला सके। अगर आप फ्रेंडशिप डे को और खास बनाना चाहते हैं तो अपने दोस्त को अपने हाथों का बना स्वादिष्ट केक खिलाएं। यहां हम आपको स्वादिष्ट केक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : instagram
केक बनाने का सामान

डेढ़ कप मैदा
1 कप पिसी हुई चीनी
1/4 कप कोको पाउडर
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 कप दूध 
1/3 घी
1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
विज्ञापन

3 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : instagram
विधि

केक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले अपने ओवन को तैयार करना है। इसके लिए ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस (350 डिग्री फारेनहाइट) पर प्रीहीट करें। इसे प्रीहीट करने के बाद ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक बड़े से बाउल में केक का बैटर तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, और नमक को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

4 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : instagram
इसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर उसमें पिघले हुए घी में वनीला एक्सट्रेक्ट और सिरका को मिलाएं। अब इस सामान को सूखी सामग्री वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंटे। ये अभी काफी गाढ़ा रहेगा, ऐसे में इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। दूध डालते वक्त इसे लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : instagram
जब इसका बैटर तैयार हो जाए तो केक के बेकिंग पैन को तैयार करें। इसके लिए पैन में चारों तरफ सही से बटर लगाएं। अब केक के बैटर को एक ग्रीस किए हुए बेकिंग पैन में डालें और ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रेंडशिप डे के लिए केक - फोटो : instagram
जब टूथपिक केक में डालने पर साफ बाहर आ जाए तो समझ लें कि आपका केक तैयार हो गया। अब केक को ओवन से निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप इसे अपनी पसंदीदा फ्रॉस्टिंग से सजा सकते हैं। इसे सजाते वक्त अपने दोस्त के लिए इस पर कुछ संदेश अवश्य लिखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें