काजू और मूंगफली खाना आपको पसंद होगा और आज तक आपने इन्हें खाने के फायदे भी बहुत सुने होंगे। कई लोगों को अल्कोहल का सेवन करते समय साथ में कुछ चखने के रूप में खाना पसंद करते हैं, जिससे शराब उन्हें ज्यादा कड़वी न लगे। बहुत सारे लोगों को चखने में काजू और मूंगफली खाना पसंद है, लेकिन शायद उनको इस बात का अंदाजा नहीं है कि अल्कोहल के साथ इनका सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वैसे तो शराब का सेवन ऐसे भी हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन इसके साथ अगर आप काजू और मूंगफली का सेवन कर रहे हैं तो आज ही से इस आदत को बदल लें। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जो आपको शराब के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।