फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी शराब के साथ न खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, पड़ जाएंगे लेने के देने

Sun, 16 Dec 2018 12:03 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
आपने लोगों को अक्सर शराब के साथ चखने के रूप में कई चीजें खाते देखा होगा।शराब पीने के शौकिन लोग चखने में जो मिलता है वो उसे खा लेते हैं लेकिन ऐसा करते समय शायद ही उन्हें पता हो कि इसका उनकी सेहत पर कितना बुरा असर पड़ सकता है।आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन आपको शराब के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : file photo
अधिकतर लोग शराब पीते समय उसके साथ मूंगफली या फ्राइड काजू खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों ही चीजों का सेवन शराब के साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है जो हमारी भूख  मारकर शराब पीने के बाद भारी महसूस करवाता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : file photo
शराब के साथ कभी भी सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर नहीं पीनी चाहिए क्योंकि ये दोनों ही चीजें शरीर में पानी की मात्रा कम करती हैं। इनकी जगह आप शराब में जूस, पानी या सिर्फ बर्फ डालकर पी सकते हैं।

4 of 7
शराब पीने से एसिडिटी की शिकायत होती है। इसलिए इसके साथ तले-भूने स्नैक्स खाने से बचें। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
बहुत से लोग शराब के साथ चिप्स खाते हैं। एक तो यह सस्ते होते हैं और आसानी से कही भी मिल जाते हैं। लेकिन इन्हें खाने से बहुत अधिक प्यास लगती है। इस वजह से लोग ज्यादा शराब पी बैठते हैं। साथ ही ये आपके शरीर में पानी की मात्रा भी कम करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
कुछ लोगों में शराब के साथ दूध से बने उत्पाद जैसे दही, चीज या मक्खन आदि खाने की आदत होती है। ये सभी चीजें पचने में काफी समय लगाती हैं। साथ ही पिज्जा और पास्ता खाने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
शराब के साथ कभी भी मीठा नहीं खाना चाहिए। ये शराब का नशा दोगुना कर देता हैं और आप आपे से बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें