फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में करें इन चीजों का सेवन, ठंड से बचाने में हैं कारगार

Thu, 12 Jan 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में कितने ही कपड़े पहन लो लेकिन सर्दी लगती ही रहती है। ऐसा इसलिए भी होता हो क्योंकि आपका शरीर अंदर से गर्म नहीं होता। हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल कर आप खुद को सर्दियों में गर्म रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सर्दियों में बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बादाम ना ही सिर्फ याददाश्त बढ़ाने में मददगार है, बल्कि शरीर में गर्मी भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

3 of 6
आपने अक्सर लोगों को सर्दियों में मूंगफली खाते हुए देखा होगा। ऐता इसलिए है क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट्स, कैरोटीन, फोलिक एसिड और कई तत्व पाए जाते हैं। यह सभी शरीर को सर्दियों में गर्म रखते हैं।

4 of 6
तिल सर्दियों में काफी फायदेमेंद है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जातो हैं जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके सेवन से खांसी और सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
अदरक को सर्दियों में इस्तेमाल करने की हिदायत दी जाती है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है साथ ही पाचन को भी सही रखता है। रोजाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अदरक का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्दियों में सब्जियां जरूर खाएं। पत्ता गोभी हो या पालक या मेथी, सभी सब्जियां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं और शरीर को ठंड से बचाती हैं। गोभी, गाजर, शकरकंदी जैसी सभी सब्जियां खाएं और अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें