फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए जहर जैसा काम करती हैं खाने की ये चीजें, बचकर रहें

Mon, 26 Sep 2016 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
खाने के मामले में हम हमेशा ही बहुत सतर्क रहते हैं। लेकिन कई बार अंजाने में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से सेहत पर उल्टा प्रभाव पड़ता है।  इसके लिए जरूरी है ये जानना कि कौन से फूड सेहत पर जहर की तरह काम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
जानकर हैरानी होगी कि जामुन को अगर बहुत देर तक फ्रिज में रखकर जमाएंगे तो ये खतरनाक हो सकते हैं। इसके अलावा अगर अनार के दानों को जमाकर रखा जाए तो ये हेपेटाइटिस ए को बुलावा दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
आलू, जिसकी सब्जी आप रोज बनाकर खाते हैं वो भी खतरनाक हो सकता है। बहुत देर तक धूप में रखे हुए आलू की त्वचा सोलानाइन बनाती है जोकि सेहत के जहर का काम करती है। इससे आलू की त्वचा हरे रंग की हो सकती है।

4 of 8
- फोटो : getty images
सेंडविच में चीज स्लाइस लगाकर खाना कौन पसंद नहीं करता? पनीर बहुत से लोगों को पंसद होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पनीर भी खतरनाक हो सकता है अगर वो पाश्चराइज ना हो। जब भी बाहर से चीज खरीदें उसके पैकेट पर पाश्चराइज्ड का लेबल देखना ना भूलें। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि पनीर को हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करें।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
हरी पत्तेदार सब्जियों का अगर सही से रख-रखाव और साफ सफाई ना की जाए तो खतरनाक बीमारियां दे सकती है। इन सब्जियों को खरीदने के बाद साफ हाथों और साफ पानी से धोएं और अलग चाकू से काटें।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
अंडे को कच्चा खाते हैं तो सावधान जाएं। ये सेहत को नुकसान करता है। ऐसी किसी भी चीज को ना खाएं जिसमें कच्चे अंडे का प्रयोग होता हो।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : getty images
यही हाल टूना मछली का भी है। इसे अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
फलों के रस को बहुत देर तक ना रखें। उन्हें निकालकर तुरंत पिएं। वहीं पैक्ड जूस को फ्रिज में रखे। ज्यादा देर तक बाहर ना रखें, खराब हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें