आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से लोग जल्दी थक जाते हैं और स्ट्रेस में आ जाते हैं। उन्हें अपने लिए ही समय नहीं मिल पाता। ऐसे में वे तनाव से मुक्ति पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन बता दें कि कुछ चीजें खाने से भी आपका तनाव दूर हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्या खाने से आप तनाव और थकान मिटा सकते हैं।
विज्ञापन
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
2 of 7
स्ट्रेस
केला
केले में मौजूद पोषक तत्व तनाव दूर करने में सहायक होते हैं। स्ट्रेस में होने के कारण हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिस वजह से पोटेशियम की मात्रा में कमी आती है। इसलिए केले में मौजूद पोटेशियम शरीर में इसकी मात्रा को संतुलित करता है और स्ट्रेस से मुक्ति दिलवाता है।
विज्ञापन
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
3 of 7
स्ट्रेस
चॉकलेट
चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं और हमें तनाव मुक्त बनाते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
4 of 7
संतरे
संतरे
संतरे में विटामिन सी होता है जो तनाव दूर करने में मददगार है। आप जामुन, स्ट्रॉबेरी जैसे फल भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
5 of 7
स्ट्रेस
ऐवोकेडो
ऐवोकेडो में विटामिन ई, विटामिन बी और पोटेशियम के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित कर, तनाव दूर करते हैं।
विज्ञापन
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
6 of 7
स्ट्रेस
काजू
काजू में जिंक होता है जिससे तनाव और बेचैनी दूर होती है। इसके लिए आप जिंक युक्त दूसरी चीजों भी ट्राई कर सकते हैं।
केला खाने से मिटती है थकान, इन चीजों को भी करें ट्राई
7 of 7
स्ट्रेस
दही
दही में मौजूद पोषक तत्व तनाव दूर करने में सहायक होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग दही खाते हैं उनमें दही ना खाने वालों की तुलना में कम तनाव की शिकायत रहती है। इस कारण विशेषज्ञ भी दही खाने की सलाह देते हैं।