बदलती लाइफ स्टाइल का असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ा है। मैरिड लाइफ पर तनाव के असर ने कपल के जीवन में माता-पिता बनने की चाहत को प्रभावित किया है। खान-पान, रहन-सहन और महानगरीय जीवन की भाग-दौड़ ने पुरुषों के अंदर बांझपन को बढ़ाया है। सही डाइट ना ले पाने और पोषण की कमी के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हुई है। शादी के लंबे समय बाद भी पिता बनने की चाहत पूरी नहीं होने से घर टूट रहे हैं और दांपत्य जीवन भी प्रभावित हुआ है। अगर अब तक आपको लगता है कि बांझपन और आपकी डाइट का आपस में कोई लेना-देना नहीं है तो आइए आपको बता दें सही डाइट नहीं लेकर आप कैसे अपने वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर रहे हैं।
आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो पुरुषों में बांझपन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं।