जिस तरह से आम फलों का राजा होता है, ठीक उसी तरह से आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक हैं। इसमें मुख्य रूप से पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन्स पाए जाते हैं। आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बना सकते हैं। इसके साथ ही आप आलू से कई प्रकार के स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं। आलू से बने स्नैक्स बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।
खासतौर पर जब मौसम सर्दी का होता है, तो आलू से बने स्नैक्स एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं। तो चलिए हम आपको आलू से बने स्नैक्स के कुछ ऐसे विकल्प बताते हैं, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसे खिलाकर आप अपने परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं।