फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मैगी जितने समय में तैयार होगा मग पास्ता, यह रही झटपट वाली रेसिपी

Mon, 07 Feb 2022 11:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mug Pasta Recipe - फोटो : Istock
अधिकतर बच्चों को चाइनीज फूड बहुत पसंद होता है। ये खाने में लजीज होने के साथ ही झटपट तैयार किया जा सकता है। कई खास मौकों पर रूटीन खाने से हटकर चाइनीज फूड आपके लंच व डिनर को भी खास बना सकता है। वहीं अक्सर आपको नाश्ता को करना होता है लेकिन या तो समय की कमी या नाश्ता बनाने के आलस के कारण आप कोई ऐसी डिश तैयार करना चाहते हैं जो कम समय में बन जाए। इस तरह की रेसिपी के लिए भी चाइनीज परफेक्ट स्नैक्स बन सकता है। अगर आप भी झटपट वाली रेसिपी तलाश रहे हैं तो पास्ता बना सकते हैं। मैगी जितने समय में आप आसानी से इंस्टेंट मग पास्ता तैयार कर सकते हैं। माइक्रोवेव में यह रेसिपी इतनी जल्दी तैयार हो जाएगी कि बच्चे और बड़ों को नाश्ते के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं मग पास्ता बनाने की झटपट वाली रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
Mug Pasta Recipe - फोटो : Istock
मग पास्ता बनाने के लिए सामग्री

आधा कप पास्ता, नमक, चीज,  आधा कप दूध, एक कप ऑरेगेनो और आधा कप पानी।
विज्ञापन

3 of 5
Mug Pasta Recipe - फोटो : amar ujala
मग पास्ता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- झटपट मग पास्ता बनाने के लिए माइक्रोवेव या अवन फ्रेंडली मग ले लीजिए।

स्टेप 2- इस मग में पास्ता और पानी डालकर माइक्रोवेव में लगभग 6 मिनट के लिए उबाल लीजिए।

4 of 5
Mug Pasta Recipe - फोटो : instagram
स्टेप 3- पास्ता अच्छी तरह से उबल जाए तो आधा कप दूध, चीज, नमक और ऑरेगेनो उबले हुए पास्ता में मिला लें।

स्टेप 4- इस मिश्रण को करीब 3 मिनट तक माइक्रोवेव में पका लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mug Pasta Recipe - फोटो : Istock
स्टेप 5-फिर पास्ता को माइक्रोवेव से बाहर निकाल कर एक बार अच्छे से मिला लें।

स्टेप 6- अंत में पास्ता के ऊपर चीज को ग्रेट कर लें। आपका मग पास्ता तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें