रोनाल्डो की फिट बॉडी उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है, इस बात में कोई दोराय नहीं है। रोनाल्डो अपनी फिट बॉडी बनाए रखने के लिए बिना कोई शॉर्टकट अपनाए एक सख्त आहार योजना और दिनचर्या का पालन करते हैं।सबसे पहले इस बात को जानना जरूरी है कि एक चुस्त शरीर पाने के लिए आपने शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करना जरूरी है। यह न केवल सिक्स पैक एब पाने का सबसे तेज तरीका है, बल्कि शरीर को फिट रखने और सुड़ोल बनाने के लिए भी जरूरी है।बिना उचित आहार योजना के वसा एब्स में जम ही जाती है और आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।