Diabetic Friendly Desserts Recipes: फादर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत त्यागों और प्यार को धन्यवाद कहने का मौका है जो पिता अपने परिवार के लिए करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप पापा का मुंह मीठा कराना चाहते हैं, लेकिन उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हैं, तो शुगर-फ्री मिठाइयां एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
आजकल डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बाजार में मिलने वाली ज्यादा चीनी वाली मिठाइयां कई लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसी स्वादिष्ट मिठाइयां भी हैं जिन्हें बिना रिफाइंड शुगर के घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इनमें प्राकृतिक मिठास के लिए खजूर, अंजीर, किशमिश और फलों का उपयोग किया जाता है।
अगर आपके पापा डायबिटीज के मरीज हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, तो इस फादर्स डे पर उन्हें कुछ खास और हेल्दी खिलाकर सरप्राइज दें। यहां हम आपको 5 ऐसी शुगर-फ्री मिठाइयों के बारे में बता रहे हैं जो स्वाद में लाजवाब हैं और बनाना भी बेहद आसान है।