How To Make A Cake Without Oven: अगर आप फादर्स डे का केक बनाना चाहते हैं लेकिन आपके घर पर माइक्रोवेव नहीं है तो परेशान न हों। यहां हम आपको बिना ओवन के केक बनाने की रेसिपी देंगे।
How To Make A Cake Without Oven: फादर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपने पापा को स्पेशल महसूस कराना चाहता है। कोई उन्हें गिफ्ट देता है तो कोई उनके लिए सरप्राइज प्लान करता है। अगर आप भी इस दिन अपने पापा के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो घर पर बना केक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि, कई लोग यह सोचकर केक बनाने का विचार छोड़ देते हैं कि उनके पास ओवन या माइक्रोवेव नहीं है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
बिना ओवन और माइक्रोवेव के भी आप घर पर आसानी से सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए केवल कुछ सामान्य सामग्री और गैस पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन की जरूरत होगी। यह रेसिपी आसान होने के साथ-साथ कम समय में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं बिना ओवन के फादर्स डे स्पेशल केक बनाने की आसान विधि।
विज्ञापन
2 of 5
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं?
- फोटो : Freepik.com
केक बनाने के लिए सामग्री
1 कप मैदा
1/2 कप चीनी पाउडर
1/2 कप दूध
1/4 कप तेल या मक्खन
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
1 चम्मच वनीला एसेंस
विज्ञापन
3 of 5
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं?
- फोटो : Adobe stock
बिना ओवन के केक बनाने की विधि
अगर आपके घर में ओवन या माइक्रोवेव नहीं है, तो भी आप आसानी से स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई या मोटे तले वाले बर्तन में नमक की एक परत बिछाकर उसे ढक्कन लगाकर लगभग 10 मिनट तक मध्यम आंच पर प्रीहीट करें।
4 of 5
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं?
- फोटो : Adobe stock
इस दौरान एक बाउल में चीनी, दूध और तेल को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। अब केक टिन को तेल लगाकर ग्रीस करें और उसमें तैयार बैटर डाल दें।
प्रीहीट की गई कढ़ाई में एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक टिन रख दें। फिर ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद टूथपिक डालकर जांच लें। यदि टूथपिक साफ बाहर निकल आए तो समझिए केक तैयार है। केक को ठंडा होने दें, फिर अपनी पसंद के अनुसार क्रीम, चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।