फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day Cake Ideas: फादर्स डे के दिन अपने पापा को दें खास सरप्राइज, लेटेस्ट डिजाइन का केक कराएं तैयार

Sun, 15 Jun 2025 09:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Father's Day Cake Ideas: इस साल 15 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा, ऐसे में आप अपने पापा को सरप्राइज देने के लिए खूबसूरत सा केक तैयार करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फादर्स डे के दिन अपने पापा को दें खास सरप्राइज - फोटो : Adobe stock
Father's Day Cake Ideas: पापा.........चाहे खुशी हो या दुख, हर मौके पर पापा का ख्याल सबसे पहले जहन में आता है। हम सभी के लिए पापा कितने खास होते हैं, ये बात किसी के छिपी नहीं हैं। जिस तरह से पापा हमारी खुशियों के लिए कितना कुछ करते हैं, ठीक उसी तरह से बच्चे भी बड़े होकर अपने पापा के लिए कुछ करना चाहते हैं।

अब जब फादर्स डे आ रहा है तो आप अपने पिता जी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। ये मौका होता है उन्हें उनके खास होने का एहसास दिलाने का। इस दिन आप अपने पापा को केक के साथ सरप्राइज दे सकते हैं। यहां हम आपको केक के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप अपने पापा को खास सरप्राइज दे सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : Adobe stock
पहली डिजाइन 

ये फादर्स डे के केक की पहली डिजाइन है। इस केक में आप बेस्ट डेड एवर लिखवा सकते हैं। इसका मलतब होता है, सबसे प्यारे पापा.... ये संदेश आपके पापा के दिल को छू लेगा। केक खरीदते समय ध्यान रखें कि ये आपके पापा की पसंद का ही हो। 

 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि आपके पापा काफी मजाकिया किस्म के हैं, तो उनके लिए ऐसा केक बेस्ट है। इस केक में आप डैड जोक लोडिंग लिखवा सकते हैं। इसका मलतब होता है, कि पापा का जोक आने ही वाला है..... ये केक देखने के बाद आपके पापा का मन एकदम से खुश हो जाएगा और उनकी पूरी थकान मिट जाएगी। इस केक को बनवाते समय कलर का ध्यान रखें। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

बहुत से लोग अपने पापा को बाबा बोलते हैं, ऐसे में आप केक पर लव यू बाबा लिखवा सकते हैं। यदि लव यू बाबा लिखवा रहे हैं तो केक पर पापा और बच्चे की तस्वीर बनवा सकते हैं। इससे केक के जरिए आप अपने पापा को भावुक संदेश भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

हर किसी के पापा सुपर डैड होते हैं, ऐसे में अपने पापा को उनके सुपर डैड होने का एहसास कराएं। इसके लिए अपने केक पर सुपर डैड लिखवाएं। यदि आप अपने पापा को सुपर डैड कहेंगे तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। क्योंकि एक पापा ही होते हैं, जो अपने बच्चों की खुशी के लिए अपनी खुशी भी त्याग देते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

कुछ अलग सा डिजाइन तलाश कर रहे हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए एक केक पर तो हैप्पी फादर्स डे लिखवाएं और उसके साथ दो कप केक भी एड कराएं। अलग वाले कप केक पर भी आप कुछ लिखवा सकते हैंं। वो भी देखने में अच्छाा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

यदि आप साधारण केक नहीं बनवाना चाहते तो इस तरह से छह केक बनवाएं। इन सभी पर अलग-अलग संदेश लिखवाएं। एक कप केक पर बेस्ट डेड की ट्रॉफी बनवाएं। बेस्ट डैड भी लिखवा सकते हैं। अलग-अलग कप केक आपके पापा को खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें