फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्कियों के साथ खाना है कुछ चटपटा तो बनाएं बेसन वाली मूंगफली, ये रही बनाने की विधि

Thu, 18 Feb 2021 09:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मूंगफली - फोटो : social media
शाम की चाय के साथ अक्सर लोग हल्के-फुल्के स्नैक्स की मांग करते हैं। जिससे कि तुंरत की भूख भी मिट जाए और बहुत सारा पेट भी ना भरे। जिससे कि डिनर के लिए भूख लग जाए। ऐसे में रोज क्या बनाए के सवाल से परेशान रहती हैं तो घर पर बनाएं बेसन में लिपटी खट्टी-तीखी मूंगफली। इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं है बस थोड़ी सी ट्रिक की जरूरत होती है। तो चलिए जानें कैसे बनेगी बेसन कोटेड मूंगफली।
विज्ञापन

2 of 4
बेसन - फोटो : istock
बेसन वाली मूंगफली बनाने की सामग्री
सौ ग्राम मूंगफली, दो बड़े चम्मच बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट दो बड़े चम्मच, चावल का आटा एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच, गरम मसाला एक चौथाई चम्मच, बेकिंग सोडा एक चुटकी, तेल तलने के लिए, चाट मसाला एक चम्मच।
विज्ञापन

3 of 4
बेसन
बेसन वाली मूंगफली बनाने की विधि
सबसे पहले मूंगफली को अच्छी तरह से धो लें| फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट, चावल का आटा, मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। दस मिनट के लिए मूंगफली को बेसन और सारी सामग्री में कोट करके छोड़ दें।
विज्ञापन

4 of 4
मूंगफली - फोटो : social media
इसमें बेसन और सारी सामग्री से कोटेड मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके कढ़ाई में डालें। इन तैयार मूंगफली को सुनहरा होने तक तलेंगे और एक टिश्यू पेपर में निकाल लेंगे, जिससे अतिरिक्त तेल टिश्यू पेपर में सूख जाए। बेसन की मूंगफली तैयार है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें ऊपर से चाट मसाला छिड़क सकती हैं। इसे गरमा-गरम सर्व करें और चाय की चुस्कियों का लें मजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें