फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Milad Un Nabi 2024: ईद-ए-मिलाद के दिन घरवालों और मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान

Mon, 16 Sep 2024 05:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद-ए-मिलाद के दिन कुछ खास पकवान बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : iStock
Eid Milad Un Nabi 2024: ईद मिलाद उन नबी के त्योहार का मुस्लिम धर्म में काफी महत्व है। ये पर्व हर साल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 16 सितंबर यानी कि सोमवार को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर दी है। इस दिन लोग खूब सजते और संवरते हैं।

इसके साथ-साथ महिलाएं अपने घर में खास पकवान बनाती हैं। अगर आप भी ईद के दिन अपने घरवालों और मेहमानों के लिए कुछ खास पकवान बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको इसके विकल्प बताने जा रहे हैं। इन पकवानों को बनाकर आप त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : instagram
सेवइयां 

ईद के दिन लगभग हर घर में सेवइयां बनाई जाती हैं।  इसे दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ पकाया जाता है। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में आप चाहें तो सेवइयां बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : instagram
फिरनी

फिरनी चावल से बनी एक मीठी डिश है, जिसे दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसमें केसर और इलायची का स्वाद होता है और इसे ठंडा परोसा जाता है। अगर आप सेवइयां नहीं बनाना चाहतीं तो फिरनी आप बना सकती हैं।

4 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : instagram
मटन या चिकन बिरयानी

ईद के दिन कई बार घर में मेहमान आते हैं। ऐसे में आप पहले से ही उनके लिए बिरयानी बनाकर तैयार रखें। आप अपनी पसंद के हिसाब से चिकन या फिर मटन बिरयानी बनाकर तैयार करके रख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : instagram
कबाब

 शामी कबाब, गलौटी कबाब या सीख कबाब ईद के दिन आप बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे आप स्टार्टर की तरह भी परोस सकती हैं। चाहें तो रूमाली रोटी के साथ भी आप कबाब परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईद-ए-मिलाद 2024 - फोटो : instagram
निहारी

निहारी एक बहुत ही मशहूर पकवान है, जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। ये खासतौर पर मटन के साथ पकाई जाती है। ऐसे में ईद के दिन इसे तैयार कर सकती हैं। इसे आप नान के साथ परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें