फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद 2019: त्योहार पर झटपट बनाएं अरब का खास मीठा पकवान 'कताएफ'

Wed, 05 Jun 2019 12:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
5 जून 2019 को ईद का जश्न मनाया जा रहा है। फिर खुशी के माहौल में मिठास के अलावा और क्या चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ईद में बनाए जाने वाली एक ऐसे मीठे पकवान की रेसिपी, जो खासकर अरब में बनाई जाती है। इस मिठाई को कताएफ कहते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कताएफ बनाने की सामग्री-
250 ग्राम आटा
3 छोटा चम्मच मिल्क पाउडर
पानी जरूरत के अनुसार
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
5 छोटा चम्मच बिना नमक वाला बटर
50 ग्राम चिरौंजी
1 कप रिफाइन्ड 
430 ग्राम दानेदार चीनी
1 छोटा चम्मच सूखा यीस्ट
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चुटकी नमक
50 ग्राम किशमिश
50 ग्राम अखरोट

 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि-
-अखरोट को छोटा-छोटा काट लें। इसके बाद चिरौंजी को हल्का से भून लें। अब कढ़ाई को गर्म होने दें। इसमें चीनी, एक कप पानी और नींबू का रस डालें। जब तक चीनी पिघल न जाए इस घोल को उबलने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
-मिक्सचर उबलने लग जाए तो आंच कम कर दें। इसे कम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। इसे ज्यादा गाढ़ा न होने दें। पकने के बाद मिक्सचर को एक बोल में निकाल लें और ठंडा होने दें।

4 of 6
-अब एक बड़ा बोल लें और इसमें आटा, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, यीस्ट, नमक और एक चम्मच चीनी डालें। इसमें 200 एमएल गर्म पानी डालें और मिक्स कर लें। 200 एमएल पानी और डालें, फेंटे और घोल तैयार हो जाएगा। बोल को प्लास्टिक रैप से ढक दें और 40-45 मिनट तक ऐसे ही रहन दें।
-तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें। इस पर कुछ बूंद तेल डालें और जब गर्म हो जाए तो पेपर टॉवल से उसे पोंछ दें। अब इस पर घोल को पैनकेक जैसे गोलाकार आकार में डालें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
-इस पैककेक को एक ही साइड से पकाएं और दूसरी तरफ जब बबल्स आने लगें तो उसे तवे से उतार लें। इन पैनकेक्स को ठंडा होने दें।
-अब एक बोल में अखरोट, किशमिश, चिरौंजी, अपनी पसंद के अन्य नट्स को डेढ़ टेबलस्पून चीनी और बटर के साथ मिक्स करें। अब एक चम्मच में इसे लेकर पैनकेक के बबल वाले हिस्से में इसे रखें और फिर उसे आधा फोल्ड करते हुए कोनों को बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
-फ्राइंग पैन निकालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें। इसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो स्टफ्ड पैनकेक को इसमें तल लें। इन्हें तब तक फ्राई होने दें जब तक इनका रंग सुनहरा नहीं हो जाता। 
-अब कताएफ को तैयार चाशनी में डुबाएं और निकाल लें। ध्यान रहे कि कताएफ चाशनी में अच्छे से डूब जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें