Eid 2024 Sewai Recipe in Hindi: ईद-उल-फितर 11 अप्रैल 2024 को मनाई जा रही है। यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और कोई भी त्योहार बिना पकवानों के अधूरा है। ईद के मौके पर दोस्त, करीबी और रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं। ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में मेहमानों के लिए ईद पर कई तरह के व्यंजन पकाए जाते हैं। वैसे तो ईद पर लजीज पकवानों की भरमार होती है लेकिन एक ऐसा व्यंजन है, जो पारंपरिक तौर पर ईद के मौके पर हर जगह बनता है। यह पकवान सेवई हैं, जिसके बिना ईद अधूरी है और इस पर्व का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद मुंह में आने लगता है।
ईद की सेवई से कई तरह के व्यंजन बनते हैं, जैसे सेवई की खीर, सेवई का जर्दा, और दूध वाली सेवई। ईद की सेवई में किमामी सेवइयां भी काफी लोकप्रिय है। इसे बनाना बेहद आसान हौ। इस बार ईद के मौके पर घर पर किमामी सेवई बना रहे हैं तो इस लेख में दी जा रही है विधि से सेवई के स्वाद को और अधिक बढ़ा सकते हैं।