फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर बनाएं किमामी सेवइयां, मेहमान हो जाएंगे खुश, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

Fri, 15 Jun 2018 08:48 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
eid 2018 kimami sewai
ईद का मौका हो और बात सेवई की न हो तो यह कुछ हजम नहीं होता। इस बार ईद पर आपका मजा दोगुना करने के लिए आपको बताते हैं किमामी सेवाईयां बनाने की रेसिपी। वैसे तो यह लखनऊ में मशहूर है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि आपके मेहमान भी आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे। फिर देर किस बात की आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं किमामी सेवाइयां।
विज्ञापन

2 of 3
eid 2018 kimami sewai
सामग्री

-100 ग्राम सेवई   
-1 कप घी
-1 कप चीनी
-3 कप दूध
-एक चुटकी केसर
-10 कटे हुए बादाम
-10 कटे हुए पिस्ता
-5-6 इलायची
-4-5 लौंग
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
eid 2018 kimami sewai
किमामी सेवाइयां बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें। घी गर्म हो जाने के बाद इलायची और लौंग डाल कर उन्हें हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। इन्हें निकालने के बाद उसी तेल में 5 से 6 मिनट तक सेवई को भून लें। अब एक दूसरी कढ़ाई में दो कप पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें। जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए इसमें सेवई और दूध डाल दे। अब इसे पकने के लिए छोड़ दें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। दूध के गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बंद कर दे।

इसे आप सर्विंग बाउल में निकाल कर लौंग, बादाम, पिस्ते और इलायची से गार्निश करें। आपकी किमामी सेवाइयां तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें